रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, युवक हिरासत में:बस स्टैंड स्थित होटल का मामला; गोरक्षा दल ने जताई आपत्ति, पुलिस जांच में जुटी


सहारनपुर के थाना चिलकाना के कस्बे के बस स्टैंड स्थित एक होटल में रोटी बनाते समय थूकने का मामला सामने आया है। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक होटल में रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल पर काम कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *