रेलवे ने उन्नाव में ट्रेनों को दिए अतिरिक्त ठहराव:इंटरसिटी और गोमती एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें एक मिनट के लिए रुकेंगी


उन्नाव में यात्रियों की सुविधा और रेल सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, कई प्रमुख ट्रेनों को मध्यवर्ती स्टेशनों पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा। यह व्यवस्था एक निर्धारित अवधि के लिए लागू रहेगी, जिससे दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। इन गाड़ियों का होगा ठहराव
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 14123 मुरादाबाद-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरौनी स्टेशन पर सुबह 08:19 से 08:20 बजे तक, अजगैन स्टेशन पर 08:33 से 08:34 बजे तक और कानपुर ब्रिज बायां किनारा स्टेशन पर 09:12 से 09:13 बजे तक एक मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव मिलेगा। इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इंटरसिटी ट्रेन की सीधी सुविधा उपलब्ध होगी। इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 14124 कानपुर-मुरादाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को वापसी दिशा में भी ठहराव दिया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर ब्रिज बायां किनारा स्टेशन पर 17:39 से 17:40 बजे तक, अजगैन स्टेशन पर 18:10 से 18:11 बजे तक और हरौनी स्टेशन पर 18:24 से 18:25 बजे तक एक मिनट के लिए रुकेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 12419 लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस को भी कानपुर ब्रिज बायां किनारा स्टेशन पर सुबह 07:21 से 07:22 बजे तक एक मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। गोमती एक्सप्रेस के इस ठहराव से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

13 मई तक लागू रहेगा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह सभी अतिरिक्त ठहराव आज से प्रभावी होकर 13 मई 2026 तक लागू रहेंगे। इस अवधि के दौरान, प्रत्येक ट्रेन कुल 35 ट्रिप संचालित करेगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर भविष्य में इस व्यवस्था की समीक्षा की जा सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। स्थानीय यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। जिससे आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *