![]()
सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई होगी। इससे पहले वॉइस सैंपल से जुड़ी निगरानी याचिका खारिज हो चुकी है। अब मूल पत्रावली वापस आने के बाद मामले में बहस होने की संभावना है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया- मामले से संबंधित निगरानी याचिका अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) में लंबित थी। 15 जुलाई को अदालत ने इसे निरस्त कर दिया। इसके बाद मूल पत्रावली MP/MLA कोर्ट में लौटनी थी, जिससे आगे की सुनवाई का रास्ता साफ हुआ। 2018 की टिप्पणी से जुड़ा है मानहानि का मामला यह मामला साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी से आहत होने का दावा करते हुए भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया था। पहले भी कई बार कोर्ट में पेश हो चुके हैं राहुल गांधी कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद राहुल गांधी पहली बार 20 फरवरी 2024 को अदालत में पेश हुए थे, जहां उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत मिली थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। अंतिम बार वह 20 फरवरी 2026 को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए अदालत पहुंचे थे। वॉइस सैंपल मिलान की मांग अदालत ने की थी खारिज परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने याचिका दायर कर पत्रावली में संलग्न सीडी और राहुल गांधी के वॉइस सैंपल का विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) से मिलान कराने की मांग की थी। अदालत ने इसे अत्यधिक विलंब से और पर्याप्त आधार के बिना दायर याचिका मानते हुए खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने अपने विवेक का सही इस्तेमाल किया है और हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
हाईकोर्ट जाने की तैयारी में दूसरा पक्ष परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कहा कि एडीजे कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इससे पहले MP/MLA कोर्ट ने 2 मई को भी वॉइस सैंपल मिलान की मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद 21 मई को सत्र न्यायालय में रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। 1 जुलाई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे 15 जुलाई को सुनाया गया। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें- मां-बाप के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ:बिजनौर में खेत से लौट रहा था 8 साल का रवि, लाश देखकर मां रोते-रोते बेहोश बिजनौर में 8 साल के लड़के को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ उसे मां-बाप के सामने से जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। मां-बाप चीखते-चिल्लाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन कुछ ही सेकेंड में तेंदुआ झाड़ियों में घुस गया। गांववालों ने लाठी और टॉर्च लेकर जंगल और खेतों में तलाश शुरू की। यहां पढ़ें पूरी खबर
Source link
राहुल गांधी मानहानि केस में आज MP/MLA कोर्ट में सुनवाई:अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला, वॉइस सैंपल विवाद के बाद बहस की उम्मीद