![]()
रायबरेली जिले के सलोन तहसील से एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी जमीन और मकान पर कब्जे से परेशान होकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित मुहम्मद इसरार पिछले 14 साल से न्याय के लिए भटक रहे हैं। मुहम्मद इसरार ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि राधेश्याम, रमेश और गुलड़न यादव जैसे दबंग लोगों ने उनके बने मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने मकान के ऊपर लेंटर डलवा दिया, शेड लगा लिया और मुख्य हिस्से में ताला जड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, इस भूमि विवाद में कई बार प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर नाप हो चुकी है। उनके पक्ष में चार बार फैसले भी आए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक मकान का वास्तविक कब्जा नहीं दिलाया गया है। अधिकारियों के कामकाज में ढिलाई के कारण दबंगों को कानून का कोई डर नहीं है। न्याय की आस में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के दफ्तरों के कई बार चक्कर लगाए। उन्होंने प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन हर जगह से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले। जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार परेशान है।
Source link
रायबरेली में मकान पर दबंगों का कब्जा:पीड़िता बोला- मेरे पक्ष में 4 बार फैसला आया, 14 साल बाद भी कब्जा नहीं मिला