रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार:सूरज कश्यप पर 9 मुकदमे हैं दर्ज, धोबी घाट सई नदी के पास से पकड़ाया


रायबरेली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी सूरज कश्यप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली नगर पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में 13 अगस्त 2026 को कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के धोबी घाट सई नदी के पास घेराबंदी कर सूरज कश्यप पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचन्दामऊ का रहने वाला है। तीन थानों में दर्ज हैं 9 मुकदमे पुलिस के अनुसार, सूरज कश्यप शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ रायबरेली जिले के कोतवाली नगर, भदोखर और गुरुबक्शगंज थानों में कुल नौ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने की कार्रवाई अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक अतुल मावी और आरक्षी अवनीश शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *