राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य आए वृंदावन:धर्माचार्य और साधु संतों ने किया अभिनंदन, समिति सदस्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज ने कहा हम सब की भावनाओं को पहुंची ठेस


वृन्दावन के फोगला आश्रम में श्री गंगादास कृपाशंकर सेवा संस्थान के सानिध्य में अग्र मलूका पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में साकेत वासी श्री कृपा शंकर रामायणी जी की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नव स्थापित धार्मिक समिति मैं सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए अयोध्या विभूति मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज, जगतगुरु श्री रामानंद जी महाराज, आचार्य मिथिलेश नंदन महाराज एवं स्वामी राजकुमार दास महाराज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्रीमद् जगतगुरु पीपा पीठाधीश्वर श्री बलराम देवाचार्य जी महाराज थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मृदुलकान्त शास्त्री ने किया। अयोध्या के संतों का सम्मान गौरव का क्षण धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज एवं महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि हम बृजवासियों को अयोध्या के संतों का सम्मान कर अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है। डा.मनोज मोहन शास्त्री एवं नेत्रपाल शास्त्री महाराज ने कहा कि श्री कृपाशंकर रामायणी महाराज जैसा विद्वान होना दुर्लभ है।संत सेवा में उनका कोई सानी नहीं है। वीतराग संत गोविन्दानंद तीर्थ महाराज एवं स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि राम मंदिर के उच्च स्तर के अधिकारियों को श्री राम मंदिर में अपनी सत्ता के साथ-साथ अपने पद का सदुपयोग और अधिकारों का भी प्रयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं ने किया अभिनंदन अभिनंदन समारोह के दौरान स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज एवं डा.आदित्यानंद महाराज ने कहा कि बिनु हरि कृपा मिलें नहीं संता आज प्रभु की कृपा से ही संतों का ऐसा समागम देखने को मिलता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक समिति अयोध्या के संतों का श्री गंगा दास कृपा शंकर सेवा संस्थान,देवालय न्यास,धर्म रक्षा संघ, बृज तीर्थ देवालय न्यास, श्री भागवत मंदिरम, विश्व हिंदू परिषद, श्री श्रीनाथ जी सेवा संस्थान,भागवत सेवा संस्था आदि अनेक संस्थाओं ने संतों का अभिनंदन किया। राम लला की पूजा सेवा समिति के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचे धार्मिक समिति के सदस्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज ने कहा कि राम लला की जो पूजा सेवा चल रही है वह समिति के द्वारा निर्धारित है। अब उसको प्रबंध किया गया है उसको व्यवस्थित किया है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने। आगे उसकी नीतियां और व्यवस्थाएं सामने आएंगी वह मीडिया के सामने रखेंगे। चढ़ावा चोरी को लेकर उन्होंने कहा हमारी भी भावना को ठेस पहुंची लेकिन जीवन अविश्वास से नहीं चकता,विश्वास से चलता है। जीवन में कौन सा आयाम है जिससे हमको ठेस नहीं पहुंची है। एक दुर्घटना हुई है और दुर्भागपूर्ण है,हम सब का हृदय व्यथित हुआ है, पर जीवन रुकता नहीं है आगे बढ़ता है। हम सभी इस चेष्टा में लगे हैं कि आगे कोई इसे दोहराने न पाए,और लोगों का जो विश्वास है राम लला की पूजा अर्चना बनी रहे। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में वीतराग संत गोविन्दानंद तीर्थ महाराज, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, स्वामी अनंतदास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी डा.आदित्यानंद महाराज,महंत लाडली शरण महाराज ,महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, सौरभ गौड़,अशोक शास्त्री, महंत सुन्दर दास महाराज, नेत्रपाल शास्त्री महाराज,डा.मनोजमोहन शास्त्री, अनुराग शास्त्री, पूर्णेन्दु,यशेन्दु आदि उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *