![]()
अयोध्या में श्रीराम मंदिर दानपात्र घपले के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विदेश राज्यमंत्री और गोंडा से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार देर शाम मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। राज्य सरकार ने ट्रस्ट की सिफारिश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और घटना का पर्दाफाश किया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो रहे हैं, और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने इस पूरी घटना को गंभीरता से लिया है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि भगवान राम के प्रति देश और दुनिया भर के करोड़ों लोगों की आस्था है। उनकी आस्था और विश्वास के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
Source link
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: विदेश राज्यमंत्री का बड़ा बयान:कहा- केंद्र ने घटना को गंभीरता से लिया, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा