उन्नाव में 25 साल के युवक ने की आत्महत्या:कूड़ा घर के टीन शेड में फंदे पर लटका मिला शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी


उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के बड़ा देव गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। 25 साल के इस युवक का शव गांव के पश्चिम में बने आरसी सेंटर के कूड़ा घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान आशु मौर्य (25) के तौर पर हुई है, जो नन्हक्के मौर्य का बेटा था। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो उन्होंने कूड़ा घर के टीन शेड में शव को फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार में मातम छा गया। औरास पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बताया कि आशु तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी चार बहनें रामा कांति, नीतू, प्रियांशी और निधि हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *