![]()
रामपुर में भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की अधिक खपत के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर गर्म हो रहे हैं, जिससे शहर में जगह-जगह फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। ताजा मामला बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे गंगापुर आवास विकास कॉलोनी का है। यहां का ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो गया, जिसके चलते विद्युत लाइनों में लगातार फाल्ट होने लगे और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारी बोले- लोड बढ़ने से बार-बार आ रही दिक्कत बिजली घर संख्या 270 के संविदा कर्मचारी पारस ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर लोड काफी बढ़ गया है। इसकी वजह से अलग-अलग स्थानों पर लगातार फाल्ट हो रहे हैं। टीम फाल्ट ठीक करने पहुंचती है, लेकिन थोड़ी देर बाद दूसरी जगह समस्या उत्पन्न हो जाती है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय निवासी दीपक ने बताया कि गर्मी में बिजली की जरूरत पहले से अधिक बढ़ गई है, लेकिन लगातार कटौती और फाल्ट से लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। रातभर बिजली गुल रहने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। स्टाफ की कमी से बढ़ा दबाव स्थानीय निवासी राधेश्याम ने कहा कि एक फाल्ट ठीक होते ही दूसरा फाल्ट हो जाता है, जिससे पूरी रात लोग परेशान रहते हैं। वहीं अंकुर ने बताया कि जिन घरों में इन्वर्टर नहीं हैं, वहां हालात और गंभीर हैं। संविदा कर्मचारियों के अनुसार विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। पहले जितने कर्मचारियों से काम चलता था, अब उसी संख्या में कई गुना ज्यादा काम करना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय टीमें लगातार फाल्ट ठीक करने में जुटी हुई हैं।
Source link
रामपुर में भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर ओवरलोड:गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में रातभर बिजली संकट, फाल्ट से लोग परेशान