रामपुर में डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक-परिचालक घायल:दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर नींद की झपकी आने से हुआ हादसा


रामपुर में सोमवार दोपहर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव के पास एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक और दो परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। पश्चिम बंगाल से मुरादाबाद आम लोड करने जा रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक समाद (निवासी बादरपुर, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल) और परिचालक अजीजुल रहमान व हाफिज वाहन के केबिन में फंस गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलों को अस्पताल भेजा गया सूचना मिलते ही शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल और 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने के कारण ही डीसीएम अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकराई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथी घायलों के परिवार वालों को मोबाइल फोन के जरिए घटना की सूचना दे दी है मोबाइल फोन पर सूचना पाकर घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं जहां पर डीसीएम चालक और परिचालक का उपचार चल रहा है। डीसीएम को दुर्घटना स्थल से हटवाकर थाना सहजाद नगर परिसर में रखवा दिया है तो वहीं पूरे घटनाक्रम की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *