![]()
पंजाब CM भगवंत मान 3 वॉल्वो बसों में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 94 MLA को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उन्हें दोपहर 12 बजे का टाइम मिला है। वह अकेले ही मुर्मु से मिलेंगे, इस दौरान सारे MLA राष्ट्रपति भवन में बाहर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान CM मान उनकी पार्टी से चुने गए 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़कर BJP जॉइन करने की शिकायत करते हुए राइट टू रिकॉल कानून की मांग करेंगे। CM मान से पहले AAP छोड़ने वालों में शामिल राघव चड्ढा और संदीप पाठक की अगुआई में कुछ सांसद राष्ट्रपति से मिले। इसके बाद राघव चड्ढा ने कहा- आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में विलय के बाद पंजाब सरकार बदले की आग में जल रही है। उन्होंने बदले की भावना से पंजाब की स्टेट मशीनरी का AAP को त्यागने वाले सांसदों पर इस्तेमाल किया। राघव ने तंज कसते हुए कहा- जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया भ्रष्टाचारी। राघव ने कहा कि AAP सुबह से शाम तक सब पर बदलाखोरी का आरोप लगाती है, अब वही पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। राघव ने कहा- AAP डेंजरस खेल खेल रही है, इसका अंत बहुत खतरनाक होगा। सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सिर पर कफन बांधकर निकले हैं, FIR से डरने वाले नहीं हैं। इसी बीच पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- सुना है कि CM वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा, कहीं, AAP विधायकों की बस BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए। दिल्ली रवानगी के वक्त CM की 3 अहम बातें CM मान-विधायकों का दिल्ली दौरे का ये शेड्यूल… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
राघव चड्ढा बोले- आज्ञाकारी न रहे तो भ्रष्टाचारी बता दिया:AAP का डेंजरस खेल, अंत खतरनाक होगा, पाठक बोले- FIR से नहीं डरता; सीएम राष्ट्रपति से मिलने रवाना