![]()
किसी का मोबाइल रास्ते में गिर गया था तो किसी का कहीं खो गया था। मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद भी कई लोगों ने छोड़ दी थी। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले जीआरपी लखनऊ ने 301 लोगों को बड़ी खुशखबरी दी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए 301 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस कर दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। शिकायतों के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश मोबाइल खोने के बाद लोगों ने जीआरपी के थानों और जनसुनवाई में शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक जीआरपी लखनऊ रोहित मिश्रा ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस टीम और थानों की टीमों को मोबाइल तलाशने की जिम्मेदारी दी। टीमों ने लगातार काम करते हुए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी मोबाइल खोज निकाले। मोबाइल हाथ में आते ही चेहरे पर लौटी खुशी 18 अगस्त को जीआरपी पुलिस लाइन में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। जैसे ही लोगों को अपना खोया मोबाइल वापस मिला, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने जीआरपी टीम का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। जीआरपी के मुताबिक बरामद किए गए मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के मल्टीमीडिया फोन हैं। पुलिस ने कुल 301 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है।
Source link
रक्षाबंधन से पहले जीआरपी ने लौटाए 301 मोबाइल:55 लाख के मोबाइल मिले, मालिकों को लौटाए तो खिल उठे चेहरे