योगी बोले- नोएडा में फिल्म सिटी बन रही है:सहारनपुर के युवक को बाहर नहीं जाना होगा; बांटने वाले विकास नहीं कर सकते


सीएम योगी ने मंगलवार को सहारनपुर में कहा- यहां से दिल्ली हो या देहरादून, अब यात्रा सिर्फ ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। यह कॉरिडोर पश्चिमी यूपी के लिए “गुड वर्क” साबित होगा। शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में बनने वाले उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा- बाबा साहेब की आज 135वीं जयंती है। उन्होंने संविधान के जरिए देश के हर नागरिक सामान अधिकार दिया। हमारी सरकार बाबा साहेब, रविदास दासजी महाराज, महर्षि बाल्मिकी जैसे महापुरुषों के मूर्तियों पर छत्र लगवाएगी। आज यूपी रोजगार, सुरक्षा और इन्वेस्टमेंट का एक नया केंद्र बनकर उभरा है। यह डबल इंजन सरकार की ताकत है। योगी ने कहा- अब सहारनपुर में विश्वविद्यालय मां शांकभरी देवी के नाम से बन गया है। अगर सहारनपुर के किसी युवक को फिल्म में काम करना हो तो उसके लिए नोएडा में फिल्म सिटी बन रही है। उन्होंने बिना नाम से सपा पर निशाना साधा। कहा- जो लोग जाति और परिवार के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे कभी विकास नहीं कर सकते। जिन्होंने माफियाओं को प्रश्रय दिया, दंगों को बढ़ावा दिया और प्रदेश की पहचान को संकट में डाला, उनसे विकास और रोजगार की उम्मीद करना अपने आप में एक सपना है। दरअसल, पीएम मोदी ने आज देहरादून से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को सीएम योगी सहारनपुर से लाइव देख रहे थे। पीएम ने देहरादून रवाना होने से पहले सहारनपुर पहुंचकर रोड शो किया। मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की। हेलिकॉप्टर से वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखा। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए- कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *