यूपी सरकार ने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाया:2017 से अब तक 242 करोड़ पौधे लगाए जा चुके, नर्सरियों में 57 करोड़ से ज्यादा पौधे तैयार


उत्तर प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण को सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन बनाया। उनके मुताबिक, 2017 में जब सरकार बनी थी, तब वन विभाग की नर्सरियों में सिर्फ 5 लाख पौधे थे। अब राज्यभर की नर्सरियों में 57 करोड़ से ज्यादा पौधे तैयार हैं। 2017 से अब तक 242 करोड़ पौधे लगाने का दावा सुनील चौधरी ने दावा किया- इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाए गए। वहीं 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। अब सिर्फ पौधे नहीं, उनकी देखभाल पर भी जोर सुनील चौधरी का कहना है कि पहले भी पौधारोपण अभियान चलते थे, लेकिन बाद में उनकी देखभाल नहीं होती थी। अब पौधों की सुरक्षा और संरक्षण पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। इससे लगाए गए पौधों का बड़ा हिस्सा पेड़ बन सकेगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी जिक्र उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी जिक्र किया। सुनील चौधरी के मुताबिक, इस अभियान ने पौधारोपण को भावनात्मक रूप से लोगों से जोड़ा है। इससे लोग सिर्फ पौधे लगा ही नहीं रहे, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। बदलता मौसम किसानों के लिए चिंता मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है।सुनील चौधरी का कहना है कि पहले के मुकाबले मौसम का चक्र करीब डेढ़ महीने तक बदल चुका है। देर से मानसून, जल्दी खत्म होती सर्दी और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। उनका मानना है कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण इस समस्या से निपटने का सबसे आसान और वैज्ञानिक तरीका है। पर्यावरण संरक्षण को विकास की बुनियाद बताया सुनील चौधरी के मुताबिक, पर्यावरण संरक्षण और विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। उनके मुताबिक, 242 करोड़ पौधे लगाने और एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है कि पर्यावरण बचाने के लिए लगातार जमीन पर काम करना जरूरी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *