![]()
KGMU के हॉस्टलों में नॉनवेज पर बैन करने का आदेश जारी।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन में अब मांसाहारी भोजन नहीं पकाया जाएगा और न ही परोसा जाएगा। इस संबंध में चीफ प्रोवोस्ट प्रो. कमल कुमार सावलानी ने मंगलवार को आदेश जारी कर सभी प्रॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से
.
जारी आदेश के अनुसार, कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद के मौखिक निर्देशों के पालन में विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी छात्रावास की मेस में मांसाहारी भोजन न तो तैयार किया जाएगा और न ही छात्रों को परोसा जाएगा।
वेजेटेरियन प्रोटीन स्रोत शामिल करने के निर्देश
आदेश में छात्रों के पोषण का ध्यान रखते हुए मेस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके भोजन में पर्याप्त प्रोटीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शाकाहारी प्रोटीन स्रोतों का समुचित उपयोग किया जाए। इसके लिए दाल, पनीर, सोया और अन्य प्रोटीनयुक्त शाकाहारी खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने पर जोर दिया गया है।
चीफ प्रोवोस्ट ने सभी प्रोवोस्ट से कहा है कि इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन कराया जाए। आदेश की प्रतिलिपि कुलसचिव, मीडिया प्रभारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और कुलपति कार्यालय सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।