यूपी में 6 साल बाद बीजेपी की जिला कार्यकारिणी बनी:50 फीसदी से ज्यादा चेहरे बदले गए, जातीय समीकरण का रखा ध्यान


भाजपा ने सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। 30 मार्च तक सभी जिलों में जिला टीमों का गठन हो जाएगा। इससे पहले 2020-2021 में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके बाद 2023 में जिलाध्यक्ष तो बदले गए थे, लेकिन जिला टीम का गठन नहीं हुआ था। अब 6 साल बाद जिलों में नई टीम का गठन शुरू हुआ है। जिला टीम के गठन के लिए बीजेपी ने सभी जिलों में पर्यवेक्षकों को भेजा था। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय कोर कमेटी के साथ मिलकर पैनल तैयार किया। कोर कमेटी की संतुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ पैनल पर चर्चा की। इसके बाद टीम की घोषणा की गई। बीजेपी की जिला टीमों के गठन में जिलों के आधार पर जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है। मौजूदा टीम के 50 फीसदी से अधिक चेहरे बदलकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। अधिकांश पदाधिकारी विधायकों की पसंद से बनाए गए हैं। कुछ जिलो में कुछ पद चुनावी रणनीति के तहत खाली भी रखे गए हैं। अब देखिए जिलों में कार्यकारिणी की लिस्ट… ——————————

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *