Delhi Gym Trainer Murder | Himanshu Bhau Gang Claims Responsibility

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मामले की जांच करती हुई पुलिस की टीमें। - Dainik Bhaskar

मामले की जांच करती हुई पुलिस की टीमें।

दिल्ली आया नगर में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। विजय को चार गोलियां लगीं थीं, जिसमें से दो गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट आई है। इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में हिंदी में चेतावनी दी गई है- भागने से काम नहीं चलेगा, फील्ड में आओ। किसी को भागने नहीं दूंगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,- पोस्ट में “भाऊ गैंग” और “Since-2020” लिखा है । पुलिस पोस्ट की जांच रही है कि इस दावे का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।

सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से आई पोस्ट।

सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से आई पोस्ट।

जिम ट्रेनर विजय कुमार 6 सालों से जिम चला रहा था।

जिम ट्रेनर विजय कुमार 6 सालों से जिम चला रहा था।

किसी बच्चे को भेजकर विजय को बाहर बुलवाया था

विजय के चाचा देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि विजय सुबह 5 बजे जिम के लिए घर से निकला था। 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि विजय को किसी ने गोली मार दी।

देवेंद्र ने आगे कहा कि हमलावर जानते थे कि जिम के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अपनी पहचान छिपाने के चलते ही उन्होंने एक बच्चे के जरिए विजय को जिम से बाहर बुलवाया। चार हमलवारों में से दो बाइक पर बैठे रहे, जबकि दो ने उस पर फायरिंग की।

मृतक विजय के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और एक बहन है। छोटा भाई भाई हत्या के मामले में जेल में है।

मृतक विजय के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और एक बहन है। छोटा भाई भाई हत्या के मामले में जेल में है।

दो साल पहले हुए हत्याकांड से भी जुड़ रही कड़ी

विजय के चाचा देवेंद्र ने बताया कि आया नगर गांव में दो साल पहले विजय के छोटे भाई अजय के दोस्त दीपक ने अरुण नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक के अलावा अजय और योगेश नाम के एक युवक को भी दोषी पाया गया था। तीनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।

वहीं, अरुण के परिवार को शक है हत्याकांड में सिर्फ अजय ही नहीं, बड़ा भाई विजय भी शामिल था। देवेंद्र का दावा है कि इसी के चलते अरुण के परिवार के लोग विजय को कई बार धमकियां भी दे चुके थे।

पुलिस अब इस पुराने हत्याकांड और सोमवार की वारदात के बीच की कड़ियां तलाश रही है।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार

दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे घेरा तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.