यूपी में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका:49 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 8 अगस्त तक करें आवेदन


उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में आने का बड़ा अवसर दिया है। खेल विभाग ने विभिन्न विभागों में कुल 49 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र खिलाड़ी 8 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अरुणा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के 5, उप क्रीड़ाधिकारी के 23, क्रीड़ा अधिकारी के 9, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 3, क्षेत्रीय वन अधिकारी के 2, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के 2, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का 1, खंड विकास अधिकारी के 3 और यात्रीकर-मालकर अधिकारी का 1 पद भरा जाएगा। वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल पर उपलब्ध है जानकारी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र और पात्रता की शर्तें खेल विभाग की वेबसाइट तथा खेल साथी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ निदेशक खेल, उत्तर प्रदेश, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ के पते पर भेजना होगा। आवेदन 8 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक कार्यालय में पहुंच जाना जरूरी है। इन खिलाड़ियों को मिलेगी पात्रता भर्ती के लिए केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी ने 1 सितंबर 2020 या उसके बाद विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीता होना चाहिए। विश्व चैंपियनशिप के मामले में प्रतियोगिता चार वर्ष के अंतराल पर आयोजित होने की शर्त भी लागू होगी। खेल उपलब्धियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर खेल विभाग का कहना है कि इस विशेष भर्ती का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर सरकारी सेवा में अवसर देना है। विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *