यूपी बोर्ड में छाए आगरा के मेधावी:स्कूलों के टॉपर्स की देखें फोटो, टीचर्स ने बच्चों को मिठाई खिलाकर दी बधाई


आगरा में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्साहजनक रहा है। हाईस्कूल (कक्षा 10) का परिणाम 93 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। टॉप-3 छात्रों के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम घोषित होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर देखने को मिली। कई स्कूलों में शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। साथ ही अधिकांश विद्यालयों ने अपने-अपने टॉपर्स और परिणाम की सूची भी जारी कर दी है। हाइस्कूल में झम्मन पब्लिक स्कूल के टॉपर्स
हाईस्कूल में एमडीजैन स्कूल के टॉपर्स की लिस्ट आगरा के महावीर मार्ग स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया है। हाईस्कूल में 99.80% और इंटरमीडिएट में 95.29% छात्र सफल रहे। हाईस्कूल में कृष्णा सैंगर ने 91% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट में अंश रावत 87.80% के साथ टॉपर रहे। विज्ञान वर्ग का परिणाम 96.11%, कला वर्ग का 100% और वाणिज्य वर्ग का 93.77% रहा। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इंटरमीडिएट में अवन्तिबाई पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी इंटरमीडिएट में झम्मन पब्लिक स्कूल के टॉपर्स

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *