![]()
आगरा यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस बार आगरा में इंटर की परीक्षा में कुल 61,551 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 154 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। रिजल्ट का स्टूडेंट्स को बेकरारी से इंतजार है। पिछले साल की बात करें तो इंटर में आगरा का परीक्षा परिणाम 76.47 प्रतिशत रहा था। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज फतेहाबाद के शिवकुमार गोला ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। यहां देख सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।
फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
Source link
यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट कुछ घंटे बाद आएगा:61 हजार स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा, पिछले साल 76 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए थे पास