सोनभद्र में भाजपा नेता के घर चोरी:ताले तोड़कर नकदी-सामान पार, परिवार निमंत्रण में पटना में


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री और अधिवक्ता दिलीप कुमार पांडेय के घर गुरुवार सुबह चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर के कई दरवाजों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। परिवार के शादी समारोह से लौटने पर घटना का पता चला। दिलीप कुमार पांडेय और उनके चाचा कुलभूषण पांडेय ने बताया कि वे 16 अप्रैल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पटना गए थे। गुरुवार भोर में ट्रेन लिंक एक्सप्रेस से वापस लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोला। अंदर छह दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियां भी खुली मिलीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 2 तस्वीरें देखि- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह और उप निरीक्षक श्याम जी यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे ताले, बिखरे सामान और अलमारी की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर की महिलाएं अभी भी शादी समारोह में हैं। उनके लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान और नकदी का सही आकलन हो पाएगा। फिलहाल, चोरों द्वारा चुराई गई रकम और अन्य सामान की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। दुद्धी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस पूर्व में हुई कई बड़ी चोरियों का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। एक मामले में केवल 40 हजार रुपये और कुछ चांदी के गहनों की बरामदगी कर कोरम पूरा कर दी गई थी। भाजपा नेता के घर हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। दुद्धी में बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *