यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन संपन्न:9856 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 3392 रहे अनुपस्थित।


लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा दिन सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 13,248 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,856 ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान 3,392 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 6,624 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,888 उपस्थित हुए, जबकि 1,736 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 4,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,656 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग और एडीएम ब्रजपाल सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस्लामिया इंटर कॉलेज और अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा संबंधित अधिकारियों को भर्ती बोर्ड के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जा रहा है। भर्ती परीक्षा का अगला चरण 10 जून को भी जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *