महिलाओं पर फब्तियां कस रहा युवक गिरफ्तार:कैराना रोड स्थित बिजलीघर के पास से पुलिस ने पकड़ा


शामली में कैराना रोड स्थित बिजलीघर के पास महिलाओं पर फब्तियां कस रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है। इसी के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस इलाके में गश्त और जांच कर रही थी। पुलिस टीम स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थानों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा का जायजा ले रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम कैराना रोड स्थित बिजलीघर के पास पहुंची। यहां एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक बातें कह रहा था और फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने महिला सुरक्षा को देखते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी गांव खेड़ी करमू, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद जहांगीर, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार और हेड कांस्टेबल पवनीश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी तरह की अभद्रता, छेड़छाड़ या अन्य अपराध की सूचना तुरंत 1090, 112 या नजदीकी थाने/महिला हेल्प डेस्क पर दें। पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *