सीएम से मिले सदर विधायक:बढ़े सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग, बोले- CM ने दिया आश्वासन


फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए जमीन देने वाले 856 किसानों को कम मुआवजा मिलने का मामला अब सरकार तक पहुंच गया है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग की है। अमृतपुर और सदर तहसील में ली गई किसानों की जमीन विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अमृतपुर और सदर तहसील क्षेत्र में किसानों की जमीन ली गई थी। किसानों ने उस समय लागू सर्किल रेट के आधार पर अपनी जमीन के बैनामे किए थे। किसान लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने सर्किल रेट की समीक्षा की और नया सर्किल रेट 9 मई 2026 से लागू कर दिया। इसके बाद इसी तरह की जमीन के बैनामे बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर किए गए। 856 किसानों की 67 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन शामिल विधायक ने कहा कि जिन किसानों ने पहले जमीन दी थी, उन्हें सर्किल रेट के अंतर के कारण आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अमृतपुर तहसील के 316 किसानों की 23.5084 हेक्टेयर जमीन और सदर तहसील के 540 किसानों की 43.4948 हेक्टेयर जमीन परियोजना में शामिल है। इस तरह कुल 856 किसानों की 67.0032 हेक्टेयर जमीन के लिए बढ़े हुए सर्किल रेट के मुकाबले कम भुगतान हुआ है। विधायक बोले- CM ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें किसानों के हित में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से ही मुआवजा दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *