युवा कांग्रेस की 'किसान नौजवान बचाओ यात्रा':7 मई को खुर्जा से होगी शुरू, भाजपा सरकार पर साधा निशाना


मंगलवार को युवा कांग्रेस के पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी, संयोजक रजत यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस की ‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी ने बताया कि यह यात्रा 7 मई को बुलंदशहर के खुर्जा से शुरू होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों और नौजवानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार धर्म और जाति के मुद्दों में उलझाए हुए है, और ‘अच्छे दिनों’ का वादा केवल एक जुमला बनकर रह गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि 7 मई को खुर्जा में नौजवान, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हर वर्ग परेशान है, रोजगार दूर-दूर तक नहीं है, और बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के लिए युवा कांग्रेस ब्लॉक और नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक रजत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय छोकर, प्रशांत बाल्मिकी, सचिन वशिष्ठ, नरेंद्र चौधरी, दिनेश अवाना, हम्माद मुबीन, जावेद खान, डॉ इरफान, भजनलाल विमल, नईम मंसूरी, किशन चौधरी, साजिद चौधरी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *