महिला सुरक्षा के लिए 2000 लोगों ने पैदल मार्च किया:गाजियाबाद में तीनों जोन में पुलिसकर्मियों, छात्राओं ने सम्मान का संदेश दिया


गाजियाबाद में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पैदल मार्च निकाला गया। कमिश्नरेट के ग्रामीण, ट्रांस हिंडन और नगर जोन में आयोजित मार्च में करीब 2 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। महिला वॉलंटियर्स फोर्स (एमवीएफ) के सहयोग से निकाले गए मार्च में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस से लेकर छात्राओं तक ने लिया हिस्सा मार्च में पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, शिक्षिकाएं, महिला चिकित्सक, नर्स और सफाईकर्मियों की महिला टीमों ने भाग लिया। स्कूल-कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हुईं। अलग-अलग विभागों की महिलाओं और छात्राओं ने लोगों को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पोस्टर-बैनर से दिया जागरूकता का संदेश मार्च में महिला सशक्तिकरण से जुड़े पोस्टर और बैनर प्रदर्शित किए गए। इनमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेश लिखे थे। प्रेरणादायक संगीत के साथ निकाले गए मार्च ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भागीदारी की। महिला सुरक्षा को बताया सामूहिक जिम्मेदारी कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। आयोजन के जरिए संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *