![]()
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। यश की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि प्रयागराज स्थित यश दयाल के घर पर शादी की खुशियों जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं है। करबला में यश के घर के आसपास रहने वाले लोगों को इस शादी की कतई खबर नहीं है। पड़ोसियों ने कहा कि पूरे मुहल्ले को शादी के बारे में जानकारी नहीं। न ही यश के घरवालों ने शादी की बातें किसी से शेयर कीं। रविवार को क्रिकेटर यश दयाल अपने प्रयागराज स्थित घर आए थे। जब उनसे शादी के बारे में सवाल हुए तो यश ने गेट खोलकर महज इतना कहा कि शादी के बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना, वह कुछ नहीं जानते। इसके बाद वह गेट के अंदर चले गए। यश की बहन ने गेट आकर कहा कि प्लीज इस इश्यू पर हम बिल्कुल भी बात करना नहीं चाहते। इसके बाद परिवार वालों ने गेट बंद कर लिया। घर में खुशियां नहीं, सजावट तक नहीं यश दयाल सोमवार को प्रयागराज से नोएडा के लिए रवाना हो जाएंगे। पड़ोसियों ने बताया कि यश के घर में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला जिससे पता चल कि शादी है। करबला वाले यश के घर सजावट आदि भी नजर नहीं आई। शादी की खबरें आने के बाद वह हतप्रभ हैं। प्रयागराज के स्थानीय क्रिकेटरों ने भी कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले जब यश दयाल पर एक युवती ने आरोप लगाए थे तभी उनके परिवार ने मीडिया से बात करने से साफ इंकार कर दिया था। हालांकि यश के वकील ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। इसके बाद हाईकोर्ट का रुख किया था। यश-श्वेता पुंडीर की शादी की तस्वीरें सामने आईं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल और कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर की शादी की तस्वीरें सामने आईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी में क्रिकेट जगत से किसी के शामिल होने की खबर नहीं है। श्वेता पुंडीर दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं। वे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यश दयाल पर पिछले साल 2025 में रेप के 2 केस दर्ज हुए थे। गाजियाबाद की एक महिला ने दयाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जयपुर की एक नाबालिक ने रेप का दर्ज कराया था। श्वेता पुंडीर की शादी के बाद के फोटोज देखिए… 2 बार रेप के आरोप लग चुके यश दयाल इस समय दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। इस शिकायत के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद का भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ 2023 में दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में इस मामले में दयाल को अंतरिम राहत दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अलग याचिका दाखिल की। श्वेता ने दयाल को जमानत मिलने पर खुशी जताई थी जनवरी में जब यश दयाल को जमानत मिली थी, तब भी श्वेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी और इसे जस्टिस यानी न्याय कहा था। RCB ने 5 करोड़ में रिटेन किया गया 28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। उन्हें पिछले साल की नीलामी से पहले आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह चर्चा में आए। 2024 में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार चुना गया था, हालांकि अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।
Source link
यश दयाल बोले- शादी पर कोई बात नहीं करनी:क्रिकेटर की बहन ने कहा-प्लीज इस इश्यू पर बात न करें, पड़ोसियों को खबर नहीं