![]()
मथुरा के वृंदावन में अलग अलग घाटों पर यमुना में एक महिला सहित 2 लोग डूब गए। नाविकों की सतर्कता के चलते दोनों की जान बच गई। इन घटनाओं के बाद एक बार फिर मगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। नाविकों द्वारा डूबे लोगों के बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नहीं नजर आए सुरक्षा इंतजाम वृंदावन में यमुना किनारे हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए । बुधवार को केसी घाट के समीप पांटून पुल और बिहार घाट के समीप हुए हादसों में एक युवक और एक महिला की जान नाविकों की सतर्कता से बच गई। इन दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आए। केशीघाट पर डूबा युवक पहली घटना केसीघाट के समीप सामने आई। यहां बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पांटून पुल के पास एक युवक यमुना नदी में डूबने लगा, लेकिन समय रहते नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बदहवास हालत में निकाले युवक ने बताया वह बिहार का निवासी है। बिहार घाट पर महिला ने लगाई यमुना में छलांग दूसरी घटना विहार घाट के समीप की है। जहां घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जैसे ही नदी में कूदी तभी मौजूद नाविकों ने बिना देर किए यमुना में छलांग लगा दी। नाविक महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लाए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इनमें से एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। नाविकों ने की सुरक्षा इंतजाम की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर पुलिस की नियमित निगरानी न होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ ही पुलिस बल की तैनाती की मांग की है ताकि घटनाओं को रोका जा सके। नाविक बलवीर ने बताया कि यमुना में डूबने की दो घटनाएं हुई है, लेकिन नाविकों ने दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया है। नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं है, प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा केा लेकर प्रबंध करने चाहिए।
Source link
यमुना में डूबे एक महिला सहित दो लोग:वृंदावन में नाविकों ने बचाई जान, सुरक्षा के इंतजाम की आई कमी नजर