![]()
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मैदा लदा एक ट्रक नाले पर लगे सरिये में फंस गया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ट्रक का अगला पहिया सरिये में बुरी तरह फंस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस वजह से आजमगढ़-मऊ मार्ग पर आवागमन में काफी दिक्कतें आईं और यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रेलवे द्वारा नाले पर लगाए गए सरिये की गुणवत्ता घटिया है, जिसके कारण अक्सर गाड़ियां इसमें फंस जाती हैं। यह घटना भी इसी घटिया निर्माण का परिणाम है। ट्रक चालक राजकुमार यादव ने बताया कि वह जौनपुर से मैदा लेकर मोहम्मदाबाद गोहना आया था। उसे आगे जाम होने के कारण पीछे के रास्ते से आने को कहा गया था। पुलिस की गाड़ी भी वहां खड़ी थी और हूटर बजाकर उसे आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया। जैसे ही वह आगे बढ़ा, मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने लगे लोहे के पटिये में उसका ट्रक फंस गया। ड्राइवर के अनुसार, ट्रक में लगभग चार से पांच टन मैदा लदा था। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर जगह-जगह लगाए गए सरिये बहुत कमजोर हैं, जिससे अक्सर वाहनों के पहिये फंस जाते हैं। उन्होंने रेलवे पर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
Source link
मोहम्मदाबाद में मैदा लदा ट्रक नाले में फंसा:मऊ रेलवे स्टेशन के सामने घटिया निर्माण से आवागमन बाधित, राहगीर परेशान