![]()
भारतीय जनता पार्टी ने कासगंज में ‘मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी पूनम बजाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला में विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, राजवीर भल्ला, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू और ममतेश शाक्य सहित कई प्रमुख नेता मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। मुख्य वक्ता पूनम बजाज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और चारों ओर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण बढ़ती महंगाई एक चुनौती है, लेकिन मोदी सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य किया है और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः कमल खिलेगा। जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक महेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं के समक्ष कार्यशाला के तहत चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की विस्तृत योजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर राजेंद्र बोहरे, डॉ. बी. डी. राना, कृष्णकांत वशिष्ठ, सुरेश माहेश्वरी, के. पी. सिंह, विजय लक्ष्मी कश्यप, सुधा साहू, सोनू वाला, रविंद्र ब्रह्मचारी, सुनील गुप्ता, रूप किशोर कुशवाह, शरद गुप्ता, डॉ मनोज शर्मा, डॉ योगेंद्र चौहान, कुलदीप प्रतिहार, सतेंद्र बॉबी कश्यप, अजीत चौहान, प्रदीप मधुवन, शुभम प्रधान, अजय शर्मा और संजय पुंडीर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
मोदी सरकार के 12 साल पूरे:भाजपा ने कासगंज में जिला कार्यशाला आयोजित की, जिला प्रभारी पूनम बजाज मौजूद रहीं