मेरठ में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल:युवक-युवती हथियारों के साथ खुलेआम फायरिंग करते दिखे, पुलिस जांच में जुटी


मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक युवक और युवती खुलेआम हथियारों से हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक और युवती के हाथों में हथियार साफ दिख रहे हैं। वे दोनों कथित तौर पर हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग इस घटना का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘जाटनी_दबमाशी’ नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और इसे पोस्ट करने की परिस्थितियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो गंगानगर थाना क्षेत्र के बक्सर इलाके का है। खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग के इस वीडियो के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो कब और किस स्थान का है, तथा इसमें इस्तेमाल किए गए हथियार वैध हैं या अवैध। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *