मेरठ में मासूम से गलत हरकत का प्रयास:रिश्तेदार पर केस दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश


मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक रिश्तेदार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची की मां शाम को घर से बाहर सामान लेने गई थी। इस दौरान उसकी छोटी बेटी घर के एक कमरे में सो रही थी। जब मां वापस लौटी, तो उसने कमरे के अंदर संदिग्ध स्थिति देखी। आरोप है कि परिवार का ही एक युवक बच्ची के साथ अनुचित हरकत करने का प्रयास कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्यों ने मामले को दबाने और उसे चुप रहने के लिए कहा। इसके बावजूद, महिला सीधे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *