मेरठ में महिला सब इंस्पेक्टर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:SSP ने किया सस्पेंड, साइबर सेल कर रही सोशल मीडिया अकाउंट की जांच


मेरठ में एक महिला सब इंस्पेक्टर का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच साइबर सेल और सीओ ऑफिस को सौंपी गई है। यह वीडियो रविवार को एक यूट्यूब चैनल पर लगभग 2 मिनट 58 सेकंड का अपलोड किया गया था। वीडियो में यूट्यूबर ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण को संबोधित करते हुए पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया आचरण पर सवाल उठाए थे। यूट्यूबर ने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी मेरठ में तैनात है। वीडियो को पुलिस विभाग की छवि और उसकी सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच में महिला दरोगा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट की जानकारी सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने महिला सब इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए उसके सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल वीडियो की जांच साइबर सेल को सौंप दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह मामला विभाग की सोशल मीडिया नीति से जुड़ा माना जा रहा है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसे किस अकाउंट से अपलोड किया गया और सोशल मीडिया पर इसके प्रसार की वास्तविक स्थिति क्या है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों और सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच के बाद ही पूरे मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *