![]()
मेरठ के बंदूक बाजार में पुलिस प्रशासन की चेकिंग से खलबली मच गई। क्षेत्र की एसीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ बाजार में पहुंची और दुकानों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में नाराजगी देखने को मिल रही है। मेरठ में अवैध हथियारों को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। यह कार्रवाई उन घटनाओं से जोड़कर देखी जा रही है जिनमें अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने एकाएक पीएल शर्मा रोड बंदूक बाजार का रुख लिया, जिससे बाजार में खलबली मच गई।
जल्द खबर अपडेट होगी…
Source link
मेरठ में पुलिस अफसरों ने गन हाउस का रिकॉर्ड खंगाला:पीएल शर्मा रोड पर है बंदूकों की अधिकृत दुकानें, एकाएक चेकिंग से मचा हड़कंप