मेरठ में दिव्यांग युवक से दरिंदगी:काम दिलाने के बहाने ले गया, बंद करके मारपीट की


मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि काम दिलाने के बहाने उसे एक मकान में ले जाया गया, जहां कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना 12 जुलाई की है पीड़ित युवक टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे दीपक नाम का युवक और उसके चार साथी उसे काम दिलाने का झांसा देकर एक मकान में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके गुप्तांग में लोहे की छेनी डालने की कोशिश की। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचा। आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसके सामने आने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। दो आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और उपलब्ध वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसके बयान दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *