![]()
मेरठ में भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने ट्रैक्टरों का लंबा काफिला निकाला है। गौरव चौधरी का एक VIDEO सामने आया है। इसमें गौरव ट्रैक्टर में बैठे हैं। उनके पीछे लगभग 10-12 ट्रैक्टरों का लंबा काफिला और लोगों की भीड़ है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद गौरव चौधरी ने सफाई दी है। कहा- गांव वाले ऐसा करेंगे, मुझे पहले से मालूम नहीं था। इधर, मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब हफ्ते में केवल 5 दिन ही कक्षाएं चलेंगी। पहले 6 दिन कक्षाएं चलती थीं। वहीं, यूपी के श्रम विभाग ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की एडवाइजरी जारी की है। प्रमुख सचिव श्रम एस सुंदरम ने दैनिक भास्कर को बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दरअसल, पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी। इसके बाद योगी सरकार ने भी 4 दिन पहले प्रदेश में ऊर्जा बचाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के काफिले में 50% की कटौती और हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना शामिल है। ईंधन बचाने की अपील पर सियासत भी चल रही पीएम और सीएम की अपील के बाद सांसद-विधयाक कैसे चल रहे, जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष ट्रैक्टरों के काफिले से निकले:बोले- गांव वाले ऐसा करेंगे, मुझे पहले से मालूम नहीं था