कानपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान:वार्ड 10 की साफ-सफाई की, कहा- कचरा निर्धारित स्थान पर फेंके


कानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम कानपुर द्वारा संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में स्वच्छता और जनजागरूकता को लेकर विशेष पहल की गई। वार्ड पार्षद अंकित मौर्य के नेतृत्व में आयोजित अभियान का उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना रहा। अभियान की थीम ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के माध्यम से लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, सड़क किनारे जमा कचरे को हटाने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जैसी गतिविधियों पर जोर दिया गया। पार्षद अंकित मौर्य ने स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वार्ड को साफ-सुथरा बनाने के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है। जब क्षेत्र के लोग स्वयं आगे आकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी करेंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वार्ड का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि कूड़ा सड़कों और नालियों में न डालें, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही फेंकें और सार्वजनिक स्थलों को गंदा होने से बचाएं। साथ ही नागरिकों को अपने घरों के आसपास सफाई रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। पार्षद अंकित मौर्य की अगुवाई में स्वच्छता को लेकर की गई यह पहल वार्ड में बेहतर वातावरण बनाने और नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान का संदेश स्पष्ट रहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *