![]()
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने 13 साल बाद मेरठ पहुंचकर शहर के मशहूर व्यंजनों का स्वाद लिया। शेफ हरपाल सिंह शहर की प्रसिद्ध पिंकी छोले -भटूरे की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने व्यंजन बनाने की प्रक्रिया को करीब से देखा और दुकान संचालक से बातचीत की। इस दौरान शेफ हरपाल सिंह सोखी ने दुकान की खासियत, पिंकी छोले -भटूरे की रेसिपी और इसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संचालक के हाथों से व्यंजन चखा और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मेरठ का खानपान अपनी अलग पहचान रखता है और यहां के पारंपरिक स्वाद आज भी लोगों को आकर्षित करते हैं। दुकान पर मौजूद लोगों ने भी शेफ हरपाल सिंह सोखी का स्वागत किया। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। बता दें कि शेफ हरपाल सिंह सोखी मेरठ में अपने नए रेस्टोरेंट कारीगरी के उद्घाटन के सिलसिले में पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने शहर के चर्चित व्यंजनों का स्वाद लेने और स्थानीय फूड कल्चर को जानने की इच्छा जताई। इसी क्रम में उन्होंने पिंक छोले -भटूरे की दुकान का दौरा किया और मेरठ के जायकों की जमकर तारीफ की।
Source link
मेरठ के पिंकी छोले-भटूरे पर पहुंचे शेफ हरपाल सिंह सोखी:संचालक के हाथों से चखे व्यंजन ,जमकर की तारीफ