कुकरैल जंगल में धर्मांतरण का मामला सामने आया:मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने बुलाई पुलिस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सुबह के समय टहलने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। लोगों का आरोप है वहां पर आंखों में पट्टी बांधकर एक विशेष धर्म के बारे में प्रचार किया जा रहा था और हिंदुओं के खिलाफ भी बोला जा रहा था।
इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित कुकरैल जंगल में शनिवार सुबह धर्मांतरण कराकर क्रिश्चियन बनाने का मामला सामने आया है। सुबह के समय टहलने गए लोगों ने इसका विरोध किया तो झुंड में आए लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर वहां मौजूद लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को समझा बूझकर थाने जाकर शिकायत करने की बात कही। वहीं पुलिस का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच करने की बात कह रही है। वीडियो में साफ तौर पर 20 से 25 लोग दिखाई दे रहे हैं। जिनसे कुछ लोग बातचीत कर रहे हैं।प वहीं पर पुलिस भी मौजूद है, वहां मौजूद लोगों का आरोप है प्रचार प्रसार के दौरान हिंदुओं के खिलाफ बातें की जा रही थी। पुलिस की तरफ से आया बयान पिकनिक स्पॉट उत्तर प्रदेश वन विभाग के अंतर्गत संचालित है, जहां वन सुरक्षा अधिकारी एवं वन दरोगा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। उस जगह पर प्रवेश केवल वैध टिकट के माध्यम से ही दिया जाता है। मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ एवं मिले तथ्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि कुछ व्यक्ति जिसमें मुख्यता सतनू लाल पुत्र राम भरोसे व भावना सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासीगण बृजनगर कॉलोनी तिवारीपुर थाना बीकेटी अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने आया था। वहाँ पिकनिक मनाया जा रहा था, जो अपने साथ घर से बने हुए अंडे व अन्य सामग्री लाए थे तथा वहीं पर उनका सेवन कर रहे थे। तभी कुछ व्यक्तियों द्वारा अंडा आदि खाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके संबंध में विरोध कर रहे हैं व्यक्तियों द्वारा उक्त घटना का वीडियो बनाकर वीडियो वायरल की गई है। जांच के दौरान वायरल वीडियो में लगाए गए धर्म परिवर्तन संबंधी आरोपों की जांच से पुष्टि नहीं हुई। यह पता चला कि वीडियो विपक्षी पक्ष द्वारा आरोप लगाते हुए बनाया गया है, जिसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। मामले में लगाए गए आरोपी गलत पाए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *