मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में दौराला मसूरी रोड पर काली नदी के पास एक स्कूली बस पलटने से हड़कंप मच गया। सुबह- सुबह अचानक यह हादसा हुआ है। बस में उस वक्त बच्चे बैठे थे। बस बच्चों को लेकर स्क्ूल जा रही थी। तभी अचानक काली नदी के पास बस पलट गई।
गनीमत रही कि बस नदी में गिरने से बच गई। अगर बस नदी में गिर जाती तो बच्चों की जान जा सकती थी। वहीं बस पलटने के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बच्चों को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम बच्चो ंको चैक कर रही है।
Source link
मेरठ के दौराला मसूरी रोड पर बस पलटी:बस में सवार थे बच्चे, सभी सुरक्षित निकले