मेरठ के डोरली में अजगर दिखा:घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, लोगों में दहशत


मेरठ के पल्लवपुरम स्थित डोरली में PAC नाले पर सोमवार को एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और अजगर की निगरानी करने में जुट गए घंटों बाद वहां वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया गया।
पेड़ पर चढ़ा अजगर लोगों की मौजूदगी तो देखते हुए अजगर नाले की दीवार से चलकर एक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद लंबे समय तक वह उसे पेड़ पर ही रहा और वहीं से टीम ने उसको रेस्क्यू किया। लोगों का कहना है कि नाले में सफाई न होने के कारण अजगर लंबे समय से देखा जा रहा था जिसको आज रेस्क्यू कर लिया गया है। रोजाना पकड़े जा रहे हैं अजगर नालेऔर जहां अधिक गंदगी है ऐसे क्षेत्रों में रोजाना अजगर दिखाई दे रहे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार लोग नगर निगम से ऐसे क्षेत्र की सफाई की अपील कर रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं इसके बाद भी निगम के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जारहा है। वन विभाग की लापरवाही
जहां भी अजगर दिखाई देते हैं वहां के लोगों का कहना है की सूचना देने के कई घंटे बाद टीम पहुंचती है, तब तक स्थानीय लोग अजगर की निगरानी करते रहते हैं और देखते रहते हैं कि अजगर कहां है ताकि उसको रेस्क्यू कराया जा सके। कई मामलों में जब तक टीम आती है तब तक अजगर वहां से चला जाता है जिसके बाद लोगों में और ज्यादा दहशत बढ़ जाती है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *