मेट्रो के लिए यमुना पर बनेगा 200 करोड़ का पुल:आगरा में वाटर वर्क्स-रामबाग के बीच यमुना पर शुरू हुआ काम


आगरा में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। ताजमहल से सिकंदरा के बीच पहले कॉरीडोर का काम लगभग 75% पूरा हा चुका है। वहीं, दूसरे कॉरीडोर के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे कॉरीडोर पर मेट्रो के लिए यमुना पर पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल बनकर तैयार होगा। नदी पर 7 पिलर तैयार किए जा रहे हैं
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से यमुना नदी के पुल का निर्माण कर रही है। नदी पर 7 पिलर तैयार किए जा रहे हैं। दो पिलरों के निर्माण के लिए एक रिंग मशीन लगी है। पाइलिंग के लिए 10 रिग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। पिलर निर्माण के लिए कई जगह से यमुना नदी का बहाव मोड़ दिया गया है। हालांकि नदी में काफी कम पानी है। यूपीएमआरसी की टीम मेट्रो पुल का कार्य बरसात शुरू होने से पहले कराना चाह रही है। इससे बरसात में निर्माण कार्य बंद नहीं होगा। दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए यमुना नदी पर हेवी-हेवी मशीनें पिलर निर्माण में लगी हुई हैं। दिन-रात काम किया जा रहा है, जिससे कि बारिश से पहले पिलर निर्माण काम पूरा हो सके। बारिश के दौरान यमुना का जलस्तर काफी बढ़ जाता है, ऐसे में यहां काम करना मुश्किल होगा।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक दूसरा मेट्रो कारिडोर 16 किमी लंबा है। बता दें कि इस कॉरीडोर पर छीपीटोला चौराहा से कलक्ट्रेट तिराहा तक 62 मीटर लंबा स्पेशल गर्डर बिछेगा। भगवान टाकीज चौराहा पर 60 मीटर लंबा गर्डर बिछाया जाएगा। दोनों गर्डर का निर्माण चालू हो गया है। दूसरे कॉरीडोर के मेट्रो स्टेशन आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट (फ्यूचर स्टेशन- सुभाष पार्क), आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्लतानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *