मुसलमान न बाहरी है, न पराया:वह भी उतना ही हिंदुस्तानी- जितना हिंदू, मथुरा में RSS नेता इंद्रेश कुमार ने दिया बयान


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश के सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय प्रतीकों की स्वीकार्यता और विपक्ष की राजनीति को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही हैं। लाखों मुसलमानों के साथ सीधे संवाद का अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय मुसलमान न तो विदेशी है और न ही पराए, वह उतने ही भारतीय है जितने कि देश के अन्य नागरिक। त्योहारों पर विद्वेष नहीं, सद्भाव दिखाएं’ मुस्लिम समुदाय के साथ हुई बैठकों का जिक्र करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि संवाद के दौरान लगभग सभी ने इस बात पर सहमति जताई है कि हर किसी को अपने-अपने मत और पंथ पर चलना चाहिए तथा दूसरों के विचारों व पंथ का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि त्योहारों पर एक-दूसरे की विशेषताओं और आयोजनों में मदद करें, न कि आपस में विद्वेष बनाकर लड़ाई करें। जब मिलकर त्योहार मनाएंगे तो हर किसी का माल (व्यापार) भी बिकेगा और समाज में सद्भाव भी आएगा। राष्ट्र प्रथम मुसलमान का संकल्प, वंदे मातरम मातृभूमि का सम्मान’ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के विरोध पर बोलते हुए संघ नेता ने कहा कि कुछ लोग भले ही ‘जन गण मन’ या ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हों, लेकिन सच्चाई यह है कि आज लाखों-लाख मुसलमान ‘वंदे मातरम’ गाते हैं। उन्होंने कहा ‘वंदे मातरम’ गाना कोई कटुता नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि का अभिनंदन है। ‘नेशन फर्स्ट, नेशन लास्ट, नेशन ऑलवेज’ ही भारतीय मुसलमान का असली कमिटमेंट है। मुसलमान न विदेशी है, न बाहरी है और न ही पराया है। वह भी पूरी तरह हिंदुस्तानी है। राहुल गांधी को सलाह: ‘नफरत छोड़ सकारात्मक राजनीति करें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सकारात्मक राजनीति की जरूरत है।”राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दल नफरत फैलाने वाली राजनीति न करें। नफरत की बात बोलना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता। उन्हें प्यार और मिलकर चलने की भाषा अपनाने की आदत डालनी चाहिए ताकि देश दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करे। सनातन सुधार का पक्षधर है राम मंदिर व अन्य व्यवस्थागत विषयों से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि सरकार और संबंधित संस्थान उचित कदम उठा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा जो भी सामने आएगा, उसी के अनुसार ट्रस्ट, सरकार और कमेटी कार्रवाई करेगी। सनातन धर्म कभी भी किसी बुराई का समर्थन नहीं करता, वह हमेशा सुधार और परिष्कार का पक्षधर रहा है और रहेगा। निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे इंद्रेश RSS नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार मथुरा के वृंदावन में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। निजी दौरे पर गुरुवार देर शाम आए इंद्रेश कुमार ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उनके वृंदावन में दिए गए इस बयान को अहम माना जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *