मुरादाबाद में मां-बेटे की हत्या, पति पर वारदात का शक:पत्नी को गला घोंटकर मारा, बेटे का गला दबाया; 24 घंटे के अंतराल पर दोनों डेडबॉडी मिलीं


मुरादाबाद में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और 14 साल के बेटे की नृशंस हत्या कर दी। दोनों की डेडबॉडी 24 घंटे के अंतराल पर जंगल में पड़ी मिली हैं। बुधवार को महिला का शव मिला था, जिसकी गला रेतकर नृशंस हत्या की गई थी। बच्चे की लाश करीब 24 घंटे बाद गुरुवार को ईख के खेत में मिली। बच्चे को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है, उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
मुरादाबाद में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैय्या में बुधवार को एक महिला की डेडबॉडी मिली थी। महिला की उम्र करीब 34 साल थी। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। कातिल ने मृतका की पहचान छुपाने के मकसद से उसका चेहरा जला दिया था। ताकि कोई उसे पहचान न सके। पुलिस ने बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।
पुलिस अभी महिला की डेडबॉडी की शिनाख्त कराने और मामले की तहकीकात में जुटी ही थी कि गुरुवार को इसी गांव के जंगल में एक बच्चे की डेडबॉडी पड़ी मिली। करीब 14 साल के बच्चे की लाश ईख के खेत में मिली। जहां महिला की लाश बुधवार को मिली थी, उस स्थान से यह खेत करीब 500 मीटर की दूरी पर है। ईख के खेत में अंदर जाकर बच्चे की लाश डाली गई थी। एक ही गांव में 24 घंटे में 2 लाशें मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि मरने वाले बच्चे का गांव के ही विश्राम सैनी का बेटा है। इसी के आधार पर पहचान हुई कि बीते दिन यानी बुधवार को जिस महिला की लाश मिली थी वो विश्राम सिंह सैनी की पत्नी सीमा थी।
SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि महिला और बच्चे की शिनाख्त कर ली गई है। दोनों मां-बेटे मौढ़ा तैय्या गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में महिला के पति विश्राम सिंह से अहम जानकारियां मिली हैं। अगले कुछ घंटों में इस डबल मर्डर का खुलासा कर दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *