![]()
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। देर रात हनुमान मूर्ति के पास तेज रफ्तार ट्रक ने काम से लौट रहे युवक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राफातपुर निवासी विकेश ने कटघर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई रोनेश 25 अप्रैल की रात करीब 1 बजे अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। कटघर क्षेत्र में हनुमान मूर्ति के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोनेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल रोनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद सोमवार को रोनेश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में गहरा शोक है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
मुरादाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा:काम से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत; चालक फरार