सकलडीहा में बारिश से फसलें बर्बाद:1200 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर नुकसान, किसानों को मिलेगा मुआवजा


चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। तहसील प्रशासन अब नुकसान का पता लगाने के लिए सर्वे करा रहा है। इस काम में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 40 से ज्यादा गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसमें करीब 1200 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर लगी फसलें खराब हुई हैं। जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। छोटे और सीमांत किसानों को हर हेक्टेयर पर 17,000 रुपए मिलेंगे। वहीं, बड़े किसानों को हर हेक्टेयर पर 22,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। हाल ही में हुई तेज बारिश से किसानों की धान की फसलें पानी में डूब गई थीं। पानी भरने से ये फसलें खराब हो गई हैं। इस बीच, विपक्षी दलों और किसानों ने बंधी डिवीजन पर ट्रेनों की साफ-सफाई और पानी निकालने के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलकर सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। इससे पानी का बहाव रुक गया और फसलें पानी में डूब गईं। विपक्षी दलों और किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन ने सर्वे का काम शुरू किया था। अब तक करीब 70 प्रतिशत सर्वे पूरा हो चुका है। तहसीलदार ने बताया कि जानकारी दर्ज करने के बाद जल्द ही किसानों को मुआवजे की रकम दी जाएगी। हालांकि, किसानों का कहना है कि यह राशि कम है और इससे लागत निकालना भी मुश्किल होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *