![]()
मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक 70 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पत्नी चाय लेकर पहुंची तो तख्त पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। झोपड़ी के बाहर सो रहे थे बुजुर्ग मृतक की पहचान करण सिंह (70) पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम नानपुर के रूप में हुई है। वह हाईवे किनारे बिजलीघर और भाजपा मंडल कार्यालय के पास गन्ने के रस का ठेला लगाते थे। साथ ही बिजलीघर की चौकीदारी भी करते थे। रोज की तरह शनिवार रात भी वह अपनी झोपड़ी के बाहर तख्त पर सो गए थे। सुबह पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव परिजनों के अनुसार, रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने चेहरे और हाथ पर कई वार किए। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी फूलवती चाय लेकर पहुंचीं तो पति का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ बिलारी अशोक कुमार, कुंदरकी और मैंनाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अकेले रहते थे करण सिंह करण सिंह के दो बेटे प्रदीप उर्फ छोटे और जीतू सिंह गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जबकि करण सिंह हाईवे किनारे बनी झोपड़ी में अकेले रहते थे। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द खुलासे का दावा एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। लगातार हत्याओं से ग्रामीणों में डर कुंदरकी और मैंनाठेर थाना क्षेत्रों में पिछले सात-आठ महीनों में हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। करण सिंह की हत्या के बाद इन दोनों थाना क्षेत्रों में हत्या के मामलों की संख्या 11 तक पहुंचने की चर्चा है। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
Source link
मुरादाबाद में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या:सुबह पत्नी चाय देने पहुंची तो हुई जानकारी, पुलिस जांच में जुटी