![]()
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुरादाबाद में सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पैंसिया ने ध्वजारोहण किया, वहीं पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा तमाम सरकारी कार्यालयों और स्कूल कालेजों के साथ-साथ निजी संस्थानों में भी आजादी का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि पूरे देश की तरह मुरादाबाद में भी 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसे मनाते वक्त हमें उन महान बलिदानियों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। जिन महान बलिदानियों ने हमें स्वाधीनता दिलाई, उन्हें याद रखना और नमन करना हमारी जिम्मेदारी है। देखिए ये तीन तस्वीरें पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस कर्मियों को वीर पदक से सम्मानित किया। जिले के दूसरे हिस्सों में भी पुलिस थानों और चौकियों पर ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया।
Source link
मुरादाबाद में आजादी का जश्न:कलेक्ट्रेट में DM और पुलिस लाइन में SSP ने फहराया तिरंगा; स्कूल-कॉलेजों में भी गूंजे तराने