मुजफ्फरनगर में दिल्ली के कचरे से भरा ट्रक रोका:ग्रामीणों-भाकियू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, फैक्ट्रियों में जलाने का आरोप


मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर शनिवार शाम ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से आ रहे कचरे से भरे एक ट्रक को रोका। यह घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जट मुझेड़ा में हुई, जहां ग्रामीणों ने ट्रक की जांच की और कचरे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिल्ली की नालियों और नगर निगम का कचरा RDF (रिफ्यूज डेराइव्ड फ्यूल) के नाम पर मुजफ्फरनगर लाया जा रहा है। उनका दावा है कि इस कचरे को स्थानीय फैक्ट्रियों में जलाया जा रहा है, जिससे भोपा रोड इलाके में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ट्रक कचरे से ओवरलोड था और कचरा सड़क पर भी फैल रहा था। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यह कचरा उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की बिंदल डुप्लेक्स में ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस गंभीर मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ‘हम यहां मौत नहीं बांटने देंगे’ जैसे नारे भी लगाए गए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *