![]()
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे तितावी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा स्टैंड के पास हुआ। मृतक की पहचान तितावी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय नाजिम पुत्र हसीन के रूप में हुई है। नाजिम मुजफ्फरनगर के राना चौक स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाजिम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से ही पकड़ लिया। ट्रक को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:फैक्ट्री से घर लौट रहा था, मौके पर चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त